उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए कहीं जगहों पर भारी बारिश तो कहीं पर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में आज यानी 15 जुलाई को भी राज्य में बारिश के आसार है। इसके साथ ही बादल गरजने और कई जगहों पर अकाशिय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट! Uttarakhand Weather Update
मौसम विभाग ने राज्य के लिए पूर्मानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा। तो वहीं केंद्रीय मौसम विभाग ने भी 19 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है।

आज15 जुलाई को इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
बुधवार 15 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में विशेष रूप से अलर्ट जारी है। पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश का दौर चलने वाला है। इधर हल्की से मध्यम दौर की बारिश देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हरिद्वार में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार है।

रविवार तक बारिश करेगी परेशान
इसके अलावा रविवार तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 16 जुलाई, शुक्रवार 17 जुलाई, शनिवार 18 जुलाई और रविवार 19 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव