उत्तराखण्ड

कोटद्वार में बाघ का आतंक,महिला की मौत,इलाके में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें -

कोटद्वार में शनिवार रात बाघ ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.घटना शनिवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार नैनीडांडा के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिज़र्व से सटे गांव जमुण में बाघ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया. जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई.महिला की पहचान गुड्डी देवी (55) पत्नी राजू भदूला के रूप में हुई है. मृतका का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव