उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें -

Dumper crushes 10 people in Dausa, Rajasthan, four killed

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तीनधारा ध्रुव होटल के पास हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है.

हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत

हादसा सोमवार का है. मिली जानकारी के अनुसार एक हाइड्रा क्रेन ऋषिकेश व्यासी से श्रीनगर की ओर आ रहा था. इस दौरान क्रेन के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाकर रुक गया. जिससे पीछे से आ रही एक्टिवा क्रेन से टकरा गई. हादसे में स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल हो गए.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां चंद्रपाल सिंह (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि नंदराम (45) पुत्र गोपाल राम का उपचार चल रहा है. पुलिस ने क्रेन चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव