उत्तराखण्ड नैनीताल हल्द्वानी

प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले लगा झटका,कई नेता हुए भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दल के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमे से 10 कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।


राज्य में लोकसभा चुनाव पास है। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।


राणा का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरीके से प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं उससे प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए।


बता दें कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा समेत कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इसके अलावा लोकांति स्वराज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जोशी भी शामिल हैं।

नेताओं को कराया जाएगा BJP में शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब हर लोकसभा स्तर पर नेताओं को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला शुरू कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव