उत्तराखण्ड

देहरादून से बरामद हुआ युवक का कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

Screenshot

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है।उत्तर प्रदेश के  बिजनौर के युवक का शव देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र से बरामद हुआ है।बताया जा रहा है युवक करीब तीन महीने से लापता था।

नक्शेदेखें

जानकारी के अनुसार, शारिक (22) देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का छात्र था और शहर की आजाद कॉलोनी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके लापता होने के मामले की जांच कोतवाली पटेलनगर पुलिस कर रही थी।

बताया जा रहा है कि देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र की घाटी से कंकाल बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मृतक होने की आशंका के बीच कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टर आवश्यक जांच कर रहे हैं।

DNA जांच के बाद होगी पहचान की पुष्टि

डॉक्टरों द्वारा कंकाल का DNA सैंपल लिया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद कंकाल लापता शारिक का है या नहीं। फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव