उत्तराखण्ड

भारत को मिला Russia का साथ!, कहा, ‘अपना सामान हमें बेचों, तेल भी देंगे…’

खबर शेयर करें -
russia-slams-us-tariffs imposed on india

भारत(India) और अमेरिका(America) के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ (Tarrif) लगा दिया था। जिसकी वजह थी भारत का रूस (Russia) से तेल खरीदना। इसी बीच अब रूस भारत के साथ आया है। उसने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को गलत कहा। बुधवार को रूसी मिशन के उपप्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि वो आशा करते है कि बाहरी दबाव(यानी की अमेरिका) के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा।

भारत को मिला Russia का साथ!

नई दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत के लिए ये एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है। रूस को भारत के साथ उसके संबंधों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ”चाहे कुछ भी हो जाए, चुनौतियों के दौरान भी हम किसी भी समस्या को दूर करने के लिए साथ खड़े हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए फोन कॉल किया था। इसका मतलब है कि भारत, रूस के लिए बहुत मायने रखता है।”

कहा, ‘अपना सामान हमें बेचों, तेल भी देंगे…’

आगे रूस ने ये भी कहा कि अगर किसी देश में भारतीय प्रॉडक्ट्स पर रोक लगी है तो रूस अपने बाजार उसके लिए खोल देगा। साथ ही साथ तेल देना भी जारी रहेगा। बताते चलें कि ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद दोबार 25% टैरिफ लगाया था। जिससे ये बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया। अमेरिका को भारत का रूस से तेल खरीदने से आपत्ति है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव