उत्तराखण्ड

यमुनोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरे पत्थर, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें -



यमुनोत्री हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भरभराकर पत्थर आ गिरे। पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कल से चारधाम यात्रा (chardham yatra) शुरू हो रही है। यात्रा से ठीक एक दिन पहले यात्रा मार्ग पर ये हादसा हो गया।


हादसा गुरुवार सुबह का है। मृतक की पहचान विजयपाल पंवार (60) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विजयपाल परिजनों के साथ कार में स्वर्णकार नौगांव में स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। इस दौरान धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर आए पत्थर को हटाने के लिए गाड़ी से उतरा। इस दौरान पहाड़ी से भरभराकर भरी भरकम पत्थर आ गिरा।


पत्थर की चपेट में आने से विजयपाल गंभीर घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। व्यक्ति को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव