उत्तराखण्ड

ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से पांच की मौत

खबर शेयर करें -

मंगलवार सुबह रूड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। रूड़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।


उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में अचानक ईंट भट्टे की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में 12 से ज्यादा मजदूर दब गए। जिसमें से पांच की मजदूरों की मौत हो गई।


मलबे से अभी तक पांच शव निकाले गए हैं। घायल मजदूरों में से तीन की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय ये हादसा हुआ। इस दौरान मजदूर काम शुरू ही कर रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस से पहले मजदूर बचने के लिए भाग पाते वो इसकी चपेट में आ गए।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव