उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे में चौथी गिरफ्तारी!, PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद से ही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब इस इमारत में जो पीजी चला रहा था उसपर भी गाज गिरी है। पुलिस ने संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। कुछ ही देर में कोर्ट में वो पेश भी होंगे।

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की माने तो अगस्त 2025 से महेश ने बिल्डिंग दो बिजनेस पार्टर्स शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दे रखी थी। दोनों पार्टनर्स इसमें ‘Hostel Daze’ के नाम से पीजी चलाते थे। फिलहाल, सुधांशु तो अरेस्ट हो चुका है। तो वहीं शुभम फरार है।

महेश की पुलिस कस्टडी खत्म

आरोपियों में से एक, महेश की आज दो दिन की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश होने के लिए लेकर जाया गया। एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक राजमिस्त्री को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हथौड़े से तोड़ी जाएगी इमारत

इसके साथ ही सत्य निकेतन में एक इमारत में दरारें आई थीं, अब उसे हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। वहां से सारा सामान हटा दिया है। इसके साथ ही बगल की पांच-छह इमारतों को भी खाली किया जा रहा है। बिल्डिंग को बुलडोजर से नहीं बल्कि हथौड़े और अन्य औजारों से तोड़ा जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव