प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी के समक्ष प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं:-
1. पुलिस द्वारा किए जा रहे मनमाने चालानों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। 2. उत्तर प्रदेश की परिवहन नीति की भांति उत्तराखंड में भी वाहन कर एवं अर्थदंड में छूट प्रदान की जाए।3. प्रदेश में लंबित चालानों के निस्तारण एवं वाहन स्वामियों को राहत प्रदान करने हेतु वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना तत्काल लागू की जाए, जिससे हजारों वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिल सके।माननीय परिवहन मंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और ट्रांसपोर्टरों को हर संभव राहत देने की बात कही।वह इस दौरान माननीय मंत्री जी को ट्रांसपोर्टों ने एक स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत भी कियाइस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष श्री राकेश जोशी, वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री दलजीत सिंह चड्ढा, ट्रांसपोर्ट नेता पंडित दया किशन शर्मा, श्री विक्रम बिष्ट, श्री उमेश पांडे, श्री भास्कर जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


