उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में मिठाई, बताशे और खिलौने बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस व गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी एसडीएम के निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में मिठाई, खिलौने और बताशे बनाने वाले प्रतिष्ठानों एवं गोदामों में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान अंबेडकर नगर स्थित प्रभात जैसवाल के गोदाम में बताशे, मिश्री और खिलौनों का निर्माण अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। इस पर मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त ऊंचापुल स्थित अजय स्वीट्स के गोदाम में पुरानी एवं बासी मिठाइयां मिलने और गंदगी पाए जाने पर भी चालानी कार्रवाई की गई।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनियमितता बरतने वाले और बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। इनमें से 97 नमूनों की मौके पर Food Safety Lab on Wheels के माध्यम से प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वे खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए।

ADVERTISEMENTS Ad