उत्तराखण्ड

यहां नहर में कूदा व्यक्ति, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम, तलाश जारी

खबर शेयर करें -



ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को एक व्यक्ति अचानक चीला शक्ति नहर में कूद गया है। कुनाऊ पुल के पास व्यक्ति की नहर में कूदने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


घटना आज की है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की साइकिल, मोबाइल और पर्स नहर के किनारे मिला है। जिस पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चीला शक्ति नहर में कूद गया है। हादसे के जानकारी मिलते ही चीला चौकी पुलिस, थाना लक्ष्मण झूला मौके पर पहुंच गई है।

रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम
बताया जा रहा है व्यक्ति के परिजन भी खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। व्यक्ति की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। टीम की ओर से व्यक्ति की तलाश अभी जारी है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव