उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी में दीपांशु शर्मा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी में दीपांशु शर्मा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दीपांशु ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर सम्मान दिया है।दीपांशु शर्मा इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा में मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा नगर मंत्री तथा भाजपा नगर कार्यालय मंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े रहे हैं और नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे।नगर मंत्री बनाए जाने पर दीपांशु शर्मा ने कहा वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।दीपांशु शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, नगर प्रभारी गणेश पंत और नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव