उत्तराखण्ड

Jantar Mantar पर लाठीचार्ज, लोगों के फूटे सिर, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

खबर शेयर करें -
cockroach-janta-party-chalo-sansad-march-sonam-wangchuk-protest

कॉकरोच जनता पार्टी का आज संसद कूच है। इसी बीच उनको रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोगों के तो इस दौरान सिर भी फूट गए।

जंतर-मंतर पर पर लाठीचार्ज, लोगों के फूटे सिर

दरअसल आज यानी 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों का प्रस्तावित जंतर-मंतर कूच है। ऐसे में 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीच-बीच में पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगा रखी है। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक भी पहुंच गए हैं।

बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस और और RAF के जवान उनको रोकने के लिए तैनात किए गए है। पुलिस की माने तो प्रदर्शनकारियों को मार्च करने की परमिशन नहीं दी गई है।तो वहीं CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का कहना है कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता। पूरे शांतिपूर्ण तरीके से वो संसद की तरफ कूच कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक की तीन शर्तें

इसके साथ ही 23 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। वो हैं:-

  • सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले।
  • CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए
  • स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल में आश्वासन दें
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव