
देहरादून के पलटन बाजार में स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिल पर बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पलटन बाजार में स्थित कपड़ों की दुकान में लगी आग
घटना बुधवार सुबह की है। बताया जा रहा है पलटन बाजार में स्थित ननकानी गारमेंट्स की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। जिसके लिए वैल्डिंग का काम करने वाले व्यक्ति आये हुए थे। इस दौरान वहां स्थित कपडे के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वीरकरल रूप ले लिया।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक वहां रखा रखा सारा सामान जल गया। आग से हुई क्षति का आकंलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है


