उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी -पीने के पानी का संकट झेल रहे लोगों के धैर्य ने दे दिया जवाब, जल संस्थान के कार्यालय में किया जमकर प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर भीषण गर्मी में शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल की समस्या दूर होने के नाम नहीं ले रही। लंबे समय से पेयजल का संकट झेल रहे जवाहर नगर के क्षेत्रवासियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया।

लोगों का कहना था कि जवाहर नगर सहित टनकपुर रोड, गौलागेट, खान का बगीचा, वारसी कॉलोनी में महीनों से पेयजल का संकट बना है। लोग बूंद-बूंद को तरस गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पेयजल महकमे के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

आक्रोशित क्षेत्रवासी सुबह निवर्तमान पार्षद महेश चंद्र के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय जा धमके और जोरदार प्रदर्शन किया। यहां अधिशासी अभियंता के नहीं मिलने मिलने पर लोगों का गुस्सा और अधिक भड़क गया। लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव