उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री_जान लें कहां पार्क होगी गाड़ी, कहां से मिलेगा रास्ता ?

खबर शेयर करें -

धनतेरस-दीपावली पर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान बदला, 6 से 8 नवंबर तक पार्किंग और रूट डायवर्ट, बाजार जाने से पहले जान लें पूरी व्यवस्था!
हल्द्वानी। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर हल्द्वानी शहर और बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार का रुख कर रहे हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, वहीं शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार से जुड़े मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनने लगी है।
त्योहारी सीजन में लोगों को जाम और यातायात की अव्यवस्था से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी शहर का नया ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। इसके तहत रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों के साथ ही छोटे निजी वाहनों, दोपहिया वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक के संचालन के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। बाजार के अंदर कई प्रमुख चौराहों से वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
यह व्यवस्था 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। वहीं, मालवाहक वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
अगर आप भी धनतेरस या दीपावली की खरीदारी के लिए हल्द्वानी बाजार आने की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। आपकी गाड़ी कहां पार्क होगी, किस रास्ते से बाजार पहुंचना होगा और किन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है।
1.मालवाहक वाहनों की एंट्री पर पूरी रोक
6 से 8 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक हल्द्वानी शहर में सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूध, तेल, गैस और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी शहर के अंदर प्रवेश करने के बजाय बाईपास मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
2.रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों के बदले रास्ते
रामपुर रोड से आने वाली बसेंटीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा, तीनपानी, गौलापार रोड और नारीमन तिराहा होते हुए काठगोदाम से तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहे के रास्ते रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। आवश्यकता पड़ने पर बसों को टीपी नगर तिराहे से वापस किया जाएगा। बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा, तिकोनिया और नैनीताल बैंक तिराहे से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर होंडा शोरूम तिराहे से वापस किया जाएगा।
कालाढूंगी रोड से आने वाली बसेंऊंचापुल या लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की, हाईडिल और तिकोनिया होते हुए नैनीताल बैंक तिराहे से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर लालडांठ तिराहे से वापस किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें रोडवेज और केमू की बसें नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया होते हुए नैनीताल बैंक तिराहे से रोडवेज और केमू स्टेशन पहुंचेंगी। अन्य सिटी और सिडकुल बसें कॉलटैक्स या हाईडिल तिराहे से पनचक्की, चंबल पुल और ऊंचापुल-लालडांठ मार्ग का इस्तेमाल करेंगी।
रोडवेज स्टेशन से जाने वाली बसें_ रामपुर और बरेली रोड की बसें रोडवेज के पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया, नारीमन तिराहा और गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। कालाढूंगी रोड की बसें हाईडिल, पनचक्की, चंबल पुल और ऊंचापुल-लालडांठ होते हुए निकलेंगी। पर्वतीय क्षेत्र की बसें नैनीताल रोड का इस्तेमाल करेंगी।
वॉल्वो बसों के लिए व्यवस्था: दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए संचालित वॉल्वो बसें अपने निर्धारित स्थान से ही यात्रियों को बैठाएंगी और उतारेंगी। कोई भी वॉल्वो बस हल्द्वानी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी।
खास ध्यान दें: टीपी नगर तिराहा (रामपुर रोड), होंडा शोरूम तिराहा (बरेली रोड) और लालडांठ तिराहा (कालाढूंगी रोड) से शहर की ओर रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
3.छोटे और निजी वाहनों के लिए डायवर्जन
बरेली रोड से आने वाले वाहन_ पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से एफटीआई, आईटीआई और मुखानी चौराहे की ओर डायवर्ट होंगे।
रामपुर रोड से आने वाले वाहनपर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहे से तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा पहुंचेंगे। अन्य वाहन आईटीआई तिराहे से मुखानी चौराहे की ओर जाएंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडांठ से पनचक्की, हाईडिल/कॉलटैक्स और नारीमन तिराहा होते हुए जाएंगे। अन्य छोटे वाहन मुखानी चौराहे से डायवर्ट होंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन_ बरेली और रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी पहुंचेंगे। वहीं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल से पनचक्की, चंबल पुल और चौफला होते हुए ऊंचापुल से आगे जाएंगे।
काठगोदाम से हल्द्वानी शहर आने वाले वाहन: महारानी होटल तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा और पानी की टंकी होते हुए वाहन आगे जाएंगे। वहीं नैनीताल बैंक तिराहे से आने वाले वाहनों को अर्बन बैंक तिराहा और जेल रोड तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4.बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
बाजार में भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छह प्रमुख स्थानों से बाजार क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।
मंगलपड़ाव,, सिंधी चौराहा ,, सिटी चौराहा ,,कालाढूंगी चौराहा ,, ओके होटल चौराहा ,, ताज चौराहा
इन स्थानों से किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े और दोपहिया वाहन बाजार के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
5.जानिए कहां पार्क करनी होगी आपकी गाड़ी ?
बाजार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन_ मिनी स्टेडियम रोड के बाईं ओर पार्क होंगे।
नैनीताल रोड और रेलवे बाजार से आने वाले वाहनरामलीला मैदान और रेलवे स्टेशन में पार्क होंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर में पार्क होंगे।
बरेली रोड से आने वाले वाहन_ लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में पार्क होंगे।
रामपुर रोड से आने वाले वाहनएचएन इंटर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे। बाजार के व्यापारी सरस बाजार पार्किंग और सिंधी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैंड की पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
6.ऑटो, ई-रिक्शा और मैजिक स्टैंड भी शिफ्ट
6 से 8 नवंबर तक ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा और मैजिक के संचालन स्थलों में भी बदलाव किया गया है।
कालाढूंगी चौराहा और भोलानाथ टेंपो/ई-रिक्शा स्टैंड जेल रोड तिराहे से संचालित होंगे।
ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैंड बर्फ वाली गली से संचालित होंगे।
सिंधी स्वीट्स मैजिक स्टैंड और सरगम ऑटो स्टैंड एचएन इंटर कॉलेज, रामपुर रोड से संचालित होंगे।
मंगलपड़ाव के दोनों ऑटो स्टैंड, विक्रम और मैजिक स्टैंड लक्ष्मी शिशु मंदिर से आगे सड़क के बाईं ओर शिफ्ट किए जाएंगे।
पुलिस की अपील, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। बाजार के अंदर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं और यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें।
धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए हल्द्वानी बाजार निकल रहे हैं तो जल्दबाजी में घर से न निकलें। पहले अपना रूट और पार्किंग स्थल तय करें, ताकि खरीदारी के दौरान जाम में फंसकर आपका कीमती समय बर्बाद न हो।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव