उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- मदरसों में बच्चों के शोषण की घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान,कही ये बात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से एक के बाद एक मदरसों में बच्चों के शोषण की घटनाएं सामने आने के बाद अब इस मामले का अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान ले लिया है। प्रदेश के अवैध मदरसों पर अब अल्पसंख्यक आयोग भी कार्रवाई करने जा रहा है।

हल्द्वानी में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने अवैध मदरसों के ऊपर की जा रही कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार अवैध रूप से संचालित किये जा रहे मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और अल्पसंख्यक आयोग ने भी इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है।


अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोग भी जल्द इसमें सूची जारी करेगा। जो भी मदरसे अवैध पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अल्पसंख्यक बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। सरकार अपने स्तर पर ठोस कदम उठा रही है और आयोग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव