उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

खबर शेयर करें -

कोटद्वार। पौड़ी जिले में लैंसडौन – जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के निकट एक ऑल्टो कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाणा ऑल्टो कार से जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए रवाना हुए। झारापानी के निकट कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की दुर्घटना के दौरान हरेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी किरण असवाल भी सवार थीं। दोनों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से लैंसडौन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई।जबकि पत्नी किरण असवाल को हल्की चोट आई है। पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पंचनामा भर पीएम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव