
हरिद्वार में आए पर्यटकों ने धर्म नगरी में जमकर हंगामा काटा। यूपी से आए ये चार युवक नशे की हालत में थे। ऐसे में रास्ता बनाने के लिए उन्होंने कई राहगिरों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। इसको देखकर गुस्साई भीड़ ने उन्हें पकड़ा। जिसके बाद चप्पल लाठियों से उनकी कुटाई की। इस दौरान कार के शीरे भी तोड़े। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार में नशे में युवकों ने काटा हंगामा, लोगों पर चढ़ाई कार
यूपी से आए 4 युवकों ने नशे की हालत में भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे चार लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद भी वो नहीं माने, उन्होंने कार की स्पीड कम करने की बयाज और भी ज्यादा बढ़ा दी। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वो सीधे जीरो जोन में घुस गए।
गुस्साई भीड़ ने कार को रोका, तीन युवक भाग निकले
गुस्साई भीड़ ने कारों को चारों तरफ से घेरकर दो युवकों को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर तीन युवक तो भाग निकले। तो वहीं एक को भीड़ ने पकड़ लिया।
एक को भीड़ ने पकड़कर चप्पल-लाठियां बरसाईं
लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए। कार में भी तोड़फोड़ की गए। शीशे चकनाचूर कर दिए गए। भीड़ यहीं नहीं रुकी उन्होंने युवक के बाल पकड़कर उसे चप्पलों से पीटा। इस घटना की जानकारी मिलने पर हरकी पौड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

