उत्तराखण्ड

देहरादून में दर्दनाक हादसा, नाले में डूबने से दो बहनों की मौत

खबर शेयर करें -

 

देहरादून में हादसा

देहरादून में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहने नाले में डूब गईं। ये हादसा क्लेमनटाउन इलाके में हुआ है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

नाले में बहीं, रैंप में फंसी

बताया जा रहा है कि बिहार के खगड़िया का रहने वाला एक परिवार क्लेमनटाउन इलाके में रहता है। इस परिवार की दो बच्चियां क्रमश लक्ष्मी (7 वर्ष) और सोनाक्षी (चार वर्ष) गुरुवार को एक बरसाती नाले के करीब खेल रहीं थीं। इसी दौरान ये दोनों बच्चियां बरसाती नाले में बह गईं और एक रैंप के नीचे जाकर फंस गईं।

परिजनों का बुरा हाल

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आनन – फानन में दोनों बच्चियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

मां दिहाड़ी पर, पिता गांव में

मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बच्चियों की मां दिहाड़ी मजदूरी करने गईं थीं जबकि बच्चियों के पिता इन दिनों किसी कार्यवश अपने पैतृक गांव खगड़िया, बिहार गए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव