
संसद में आज जबरदस्त ड्रॉमा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने आज यानी शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने संसद परिसर में एक अलग अंदाज में सरकार की किरकिरी उड़ाई। चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिला। जहां सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। तो वहीं राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन
विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर में जमकर सरकार की खिल्ली उड़ाई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष के जहां सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। इस दौरान वहीं राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने दानपेटी में चंदा डालने नजर आए। तो वहीं कुछ विपक्षी सांसद पीछे ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ बैनर लेकर खड़े हुए थे।
लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल पास
बता दें कि आज लोकसभा में 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन हंगामे की वजह से इसे 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा। इसके बाद दोबारा से 12 बजे कार्यवाही शुरु हुई। जिसमें लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 ध्वनि मत से पास किया गया। इसके बाद लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा की भी कार्यवाही तीन अगस्त तक स्थगित हो गई।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश
इसके साथ ही संसद में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के दिए गए बयान को लेकर उसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया गया। जिसमें सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं की गई थी।
लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस
इसके अलावा राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है। गुरुवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इसका नोटिस सौंपा है।
बीजेपी नेता की माने तो राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ना सिर्फ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए भी लगाए।

