उत्तराखण्ड

दोस्तों के साथ नीलकंठ मंदिर जा रहा था युवक, गोवा बीच में नहाने के दौरान बहा, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

NADI MAI DUBKAR MAUT

दोस्तों के साथ पंजाब से नीलकंठ मंदिर जा रहा युवक नहाने के दौरान ऋषिकेश के गोवा बीच में बह गया। युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

गोवा बीच में नहाने के दौरान बहा युवक

घटना बुधवार की है। मिली जानकारी के अनुसार रणवीर (19) पुत्र राजवीर निवासी पंजाब अपने चार दोस्तों के साथ नीलकंठ मंदिर जा रहा था। गोवा बीच में नहाने के दौरान रणवीर पानी के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते युवक आंखों से ओझल हो गया।

लापता युवक की तलाश जारी

युवक के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव