उत्तराखण्ड

कलयुगी बेटा!, मां से हुई कहासुनी तो चला दी गोली, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

dehradun firing

आज सोमवार, छह जुलाई को ऋषिकेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित में एक व्यक्ति ने अपनी मां को गोली मार दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

ऋषिकेश में बेटे ने मां पर चला दी गोली

पुलिस के पहुंचने पर जानकारी मिली कि 32 साल के सुमित गौड़ की अपनी 63 मां उषा देवी गौड़ के साथ काहसुनी हो गई थी। कहासुनी में गुस्साए बेटे ने 12 बोर के तमंचे से अपनी मां के गोली मार दी। फायरिंग से मां के माथे पर गंभीर चोट आई। बेटे ने खुद मां को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश अस्पताल लेकर आया। जहां उनका उपचार हो रहा है। फिलहाल सुमित से पुलिस पूछताछ कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव