उत्तराखण्ड

कांग्रेस का बड़ा मंथन, दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे K C Venugopal

खबर शेयर करें -

 

kc-venugopal-uttarakhand-visit-congress

K C Venugopal Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल (K C Venugopal) का उत्तराखंड दौरा तय हुआ है। 9 और 10 जुलाई को वो दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।

कांग्रेस का बड़ा मंथन, केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा K C Venugopal Uttarakhand Visit

9 और 10 जुलाई को अपने दौरे में के सी वेणुगोपाल सिर्फ संगठन की नब्ज नहीं टटोलेंगे, बल्कि छात्रों की गूंज अभियान को भी नई गति देने की कोशिश करेंगे।

आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन

दो दिन के दौरे में वे प्रदेश कांग्रेस नेताओं, जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि वे अभियान की समीक्षा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के बीच इसे और प्रभावी ढंग से उठाने का संदेश देंगे। साथ ही संगठन में समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव