उत्तराखण्ड

*रामनगर: (बड़ी खबर) बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 52 गिरफ्तार, 10 लड़कियां रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामान मिला* –

खबर शेयर करें -

रामनगर। पुलिस ने रामनगर के एक्रोन रिसॉर्ट में छापा मारकर देह व्यापार में दस युवतियों संग 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बरामद युवतियां नेपाल, बंगाल, उत्तर प्रदेश से है। रात में पुलिस को रामनगर के सांवलदे रिसॉर्ट में देह व्यापार की सूचना मिली।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसओजी और पुलिस ने रिसॉर्ट में छापामारी की। उस समय पार्टी चल रही थी। पुलिस को रिसॉर्ट में 52 लोग लोग मिले। जबकि उनके साथ दस युवतियां भी थी।

पुलिस को देखकर रिसॉर्ट का मैनेजर व स्टाफ फरार हो गया। पुलिस को उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, अवैध शराब व नकदी मिली। रिसॉर्ट में बार चल रहा था।

देह व्यापार में रिसॉर्ट मैनेजर स्टाफ की मिलीभगत
बार बिना लाइसेंस के चल रहा था। पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार में रिसॉर्ट मैनेजर स्टाफ की मिलीभगत नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि दस युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस को रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रिसार्ट के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई, जहां से कई संदिग्ध लोग मिले। एसएसपी शाम साढ़े चार बजे रामनगर कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव