उत्तराखण्ड लालकुआं

लालकुआं-सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लाल कुआं से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार ह्रदय गति रुकने से सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ विजय कौल का 70 वर्ष की उम्र में सेंचुरी कैंपस में देर रात्रि करीब 12:30 पर आकस्मिक निधन हो गया है।

उनके निधन से सेंचुरी पेपर मिल कर्मचारियों में शोक की लहर है। मिल कर्मचारी व परिजन उनके शव को लेकर बड़ोदरा के लिए रवाना हो गए हैं।


सेंचुरी पेपर मिल के आदित्य बिरला ग्रुप में आने के बाद विजय कौल को सेंचुरी पेपर मिल का सीईओ बनाया गया था। दो वर्ष में उन्होंने मिल में तमाम अमूल चूल परिवर्तन किए थे।

उन्होंने गुरुवार की देर रात रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को गुजरात बड़ोदरा ले गए है।

उनके निधन से जहां मिल कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं आसपास के क्षेत्र वासियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव