उत्तराखण्ड

E-20 पेट्रोल के विरोध में पीएम आवास तक अरविंद केजरीवाल का मार्च

खबर शेयर करें -

 

Arvind-kejriwal-march-to-pm-residence-today-e-20-petrol

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आज पीएम आवाज तक मार्च है। वो ई-20 पेट्रोल के विरोध में अपने समर्थकों के साथ पीएम आवास कूच करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे वो 100 लोगों के साथ 2.33 लाख लोगों के हस्ताक्षरित याचिका पीएम को सौंपेंगे। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक पुलिस से उन्हें इस मार्च की इजाजत नहीं मिली है।

E-20 पेट्रोल के विरोध में पीएम आवास तक अरविंद केजरीवाल का मार्च

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पीएम आवास तक पैदल यात्रा करेंगे।

सोमवार को प्रेस वार्ता में आप मुख्यालय में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। गाड़ियों की माइलेज कम और खराब की शिकायतें आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप दिया है।

मामले में जनता से मिला समर्थन

केजरीवाल का कहना है कि शनिवार को ई-20 के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में हॉल के अंदर-बाहर काफी भीड़ थी। ऑनलाइन करीब सात लाख लोग इसे देख रहे थे। कोई अगर आवाज उठाता है तो उसे ट्रोल कर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है।

पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की

केजरीवाल ने बताया कि हाल ही में पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की गई थी। जिसमें कुछ ही दिनों में 2,33,238 लोगों ने उसपर हस्ताक्षर किए। एक महीने पहले पीएम से मिलने का समय मांगा गया था। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वो और उनके पार्टी कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से पीएम को उनके आवास पर ये शिकायत सौंपेंगे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव