पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर कथित तौर पर संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार लोगों के नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से होने की जानकारी मिली है।पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में कथित रूप से डांस बार की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। जांच में होटल कर्मचारियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। मौके से नकदी और जांच से संबंधित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।छापेमारी के बाद रिसॉर्ट का मैनेजर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


