उत्तराखण्ड रुद्रपुर हल्द्वानी

कांग्रेस को लगा एक बड़ा झटका,दो नेताओं ने छोड़ी पार्टी

खबर शेयर करें -

कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। कांग्रेस नेताओं के इस्तीफों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मतदान को अब कुछ ही दिन का समय शेष है। उससे पहले रुदपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति ओबीसी विंग के राष्ट्रीय सह समन्वयक सुरेश गंगवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।


रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के उनके क्षेत्र में रोड शो करने के बावजूद उनको ना सूचना दी गई और ना ही बुलाया गया।


रेनू गंगवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी के नामांकन में भी उनको नहीं बुलाया गया। बता दें गंगवार परिवार का चार बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेनू और सुरेश गंगवार भाजपा से कांग्रेस में आए थे। दोनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेज दिया गया है। दोनों का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव