उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट लेना वाला है। वैज्ञानिकों ने 25 सितम्बर तक के लिए बारिश के साथ ही गर्जन का अलर्ट जारी किया है। 

नएस्थान तलाशें

21 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 21 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गर्जना की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

25 सितम्बर तक जारी रहेगा ये सिलसिला

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 सितम्बर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 23 सितम्बर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बौछार होने की संभावना है। वैज्ञानिकों की माने तो ये सिलसिला 25 सितम्बर तक जारी रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव