उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहाँ बच्ची पर गुलदार ने किया हमला, ऐसे बची जान

खबर शेयर करें -



टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पिपलोगी में एक 12 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने के कारण गुलदार भाग गया। लेकिन हमले में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।


टिहरी गढ़वाल के विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत पिपलोग में शाम 7:30 बजे मनबोध सिंह बिष्ट की 12 वर्षीय बालिका अपने घर जा रही थी। इसी दौरान घर के ठीक नीचे गुलदार ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। बच्ची और आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने से गुलदार वहां से भाग गया।


बच्ची को उसके चाचा धनवीर सिंह व स्थानीय ग्रामीण CHC चौण्ड लम्बगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और बच्ची को टिटनस व रेबीज के इंजेक्शन लगाते हुए कहा कि बालिका को अभी एक और इंजेक्शन लगना है जो उनके पास उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए डॉक्टरों ने बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


वन विभाग ने बालिका के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। रेंजर हर्ष उनियाल ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि वन विभाग के द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने गांव में कैमरे लगवाने और पिंजरे लगाने के की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव