उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी -नगर निकाय में प्रशासकों के कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ा

खबर शेयर करें -


सरकार ने प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया। प्रशासकों के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

नगर निकायों में बढ़ाया गया प्रशासकों का कार्यकाल
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रशासकों के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण में नगर निकायों के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने में देरी हो रही है। जिसके चलते प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव