उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- ADG प्रशासन अमित सिन्हा पंहुचे बनभूलपुरा चौकी, दिए यह निर्देश

खबर शेयर करें -




हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू आठ दिन बाद भी जारी है। शुक्रवार को एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नव स्थापित पुलिस चौकी का जायजा लिया।


बता दें आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद से उत्तराखंड पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। सीएम धामी की घोषणा के बाद मलिक की ओर से किए अतिक्रमण को हटाकर चौकी स्थापित की गई थी। आज एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नव स्थापित पुलिस चौकी का जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने नए थाने के लिए आवश्यक निर्धारित मानकों के संबंध में प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


बता दें आठ फरवरी की शाम अतिक्रमण हटाने का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ उपद्रव पर उतर आई थी। क्या बच्चे क्या और महिलाएं। सभी इस हिंसा में शामिल दिखे। उपद्रवी भीड़ ने बनभूलपुरा थाने को घेर कर पेट्रोल बम से आग लगा दी थी। जब थाने के अंदर फंसे पुलिसकर्मियों की जान खतरे में आई और दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए तो प्रशासन की और से देखते ही उपद्रवियों को गोली चलाने के निर्देश दिए गए।

बता दें हल्द्वानी हिंसा में अभी तक तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने 70 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। अभी तक नैनीताल पुलिस 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव