उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: 24 घंटों के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand  Weather Update: आज भी उत्तराखंड का  मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मौसम का चार अगस्त तक अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज शनिवार 1 अगस्त को मौसस विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

सावधान! 1 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का खतरा Uttarakhand Weather Update

एक अगस्त को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश होने के आसार है। तो वहीं क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर चलेगा। ऐसे में इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मैदानी इलाकों का ऐसा रहेगा हाल

तो वहीं मैदानी इलाकों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके सात ही पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन (landslide) का खतरा बन सकता है। साथ ही नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। 

चार अगस्त तक अलर्ट जारी

तो वहीं दो, तीन और चार अगस्त को भी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चार अगस्त तक कई जगहों पर ऑरेंज और कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया। 3 अगस्त और मंगलवार, 4 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव