उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम बरपाएगा कहर!, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। आज भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अक्टूबर को उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज यानी 30 अक्टूबर को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नक्शेदेखें

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

तो वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

मौसम की चेतावनी के चलते जिलों को निर्देश

सचिव विनोद कुमार सुमन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों और जिलों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करना होगा, ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव