उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- श्मशान घाट में लगी आग, इलाके में मची सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में आज के समय में गर्मी का माहौल काफी ज्यादा होता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है गर्मी के चलते हल्द्वानी में कई बार आग लगने की जैसी घटनाएं भी सामने आती रही है आज एक ऐसे ही मामला हल्द्वानी का राजपुरा स्थित श्मशान घाट का सामने आया है यहां पर आज राजपुरा स्थित श्मशान घाट में आग लग गई। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल श्मशान घाट के कर्मचारियों द्वारा फायर डिपार्टमेंट को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

फायर अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया श्मशान घाट में चिता जल रही थी, जिसकी लपटे पास में रखें बांस में फैल गई और आग बढ़ने लगी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव