उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: मौसम का डबल अटैक! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई इलाकों में छिटपुट से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही बिजली गिरने के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 20 जून को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। चलोमी, रुद्रप्रयागर, पिथौरागढ़, नैनीताल में में बारिश की संभावना है। तो वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि के भी आसार है। साथ ही 4200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के सात हल्की बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है।

मैदानी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां मौसम शुष्क रहने वाला है। देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में लोगों को दिन में गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। तो वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार भी दिखाई दे रहे हैं।

25 जून तक हल्की बारिश का दौर जारी

तो वहीं उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 20-25 जून तक हल्की बारिश देखने को मिलस कती है। 25 जून तक रुक-रुककर बारिश का यह दौर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव