उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, ड्राइवर की मौत, अन्य घायल

खबर शेयर करें -



ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग साकनीधार के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।


हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सब्जी से भरा वाहन ऋषिकेश से हिंडोलाखाल की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन देवप्रयाग से पहले साकनीधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक युवक ने सड़क पर कूद कर अपनी जान बचाई। जबकि दूसरा युवक वाहन के साथ ही खाई में जा गिरा।


घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के चलते हुआ। मृतक की पहचान अभिषेक रावत (23) पुत्र सोवनु निवासी जामनीखाल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव