उत्तराखण्ड

कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की होगी घोषणा, हाईकमान की अनुमति का इंतजा़र

खबर शेयर करें -
Cm ने की कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट विस्तार से पहले पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करने की तैयारी में जुटी है।

कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की होगी घोषणा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की नई कार्यकारिणी लगभग तैयार हो चुकी है और हाईकमान की अनुमति मिलते ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी की घोषणा के बाद ही कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

2027 के विधानसभा चुनाव पर रहेगा कार्यकारिणी का फोकस

माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। भाजपा की यह कार्यकारिणी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

हाईकमान की मंजूरी पर टिकी निगाहें

अब सबकी निगाहें हाईकमान की मंजूरी पर टिकी हैं। जैसे ही दिल्ली से हरी झंडी मिलेगी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी (State BJP Executive) की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज होना तय है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव