उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा मार्ग अपडेट: उत्तरकाशी में अब भी बंद हैं ये मार्ग, खुलने में लग सकता है समय

खबर शेयर करें -
गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा, यातायात बाधित, सड़कों के दोनों और लगा लंबा जाम

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरकाशी से चारधाम यात्रा मार्गों को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। गंगोत्री हाईवे हर्षिल और धराली के बीच वाहनों के आवगमन के लिए सुचारू कर दिया गया है। वहीं धराली से गंगोत्री तक के लिए भी यातायात सुचारू है।

यमुनोत्री हाईवे अभी भी कई जगह बंद

हालांकि यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी, बनास और नारदचट्टी में मार्ग अभी भी अवरूद्ध है। फिलहाल जंगलचट्टी क्षेत्र में मार्ग को सुचारू करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तरकाशी-सुवाखोली मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू है।

प्रशासन ने की मौसम का अपडेट देख कर यात्रा करने की अपील

उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग देबीधार के पास यातयात के लिए सुचारू किया गया है। यात्रा मार्गों पर आए दिन बारिश और भूस्खलन के चलते रुकावटें आ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव