उत्तराखण्ड

गौला नदी में मजदूर झोपड़ियों में अचानक लगी आग से डेढ़ दर्जन झोपड़ियां हुई राख, सब कुछ हुआ स्वाहा…… देखें वीडियो…….

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां मोटाहल्दू गौला नदी गेट में मजदूरों की डेढ़ दर्जन झोपडियां आग से अचानक लगी आग से स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है की अधिकांश मजदूर लालकुआं में खनन व्यवसाईयों द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल होने गए थे कि उनकी गैर मौजूदगी में अचानक उनकी झोपड़ियों में आग लग गई और पूरा सामान जलकर राख हो गया।

https://youtu.be/xmyOSt1Dp7c?si=zDilpzqy-hZdk3GL

video link- https://youtu.be/xmyOSt1Dp7c?si=zDilpzqy-hZdk3GL

उक्त अग्निकांड में कुल 16 झोपड़ियां जलकर राख हो गई है, परंतु कुछ ही देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आग बुझा देने के चलते आसपास खड़े गौला नदी के ट्रकों में आग लगने से बच गई। परंतु मजदूरों के पूरे कपड़े, बिस्तर, राशन और बर्तन जलकर राख हो गए, मजदूर जुलूस से वापस नदी में पहुंचे तो झोपड़ी की जगह राख देख कर अत्यंत परेशान हो उठे हैं

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव