उत्तराखण्ड

प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद

खबर शेयर करें -

 

nanda-ki-chowki-bridge-washed-away-in-heavy-rain-dehradun

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। प्रेमनगर इलाके में नंदा की चौकी के पास टोंस नदी में बना अस्थाई पुल बारिश के कारण बह गया। भारी बारिश के चलते टोंस नदी का जलस्तर बढ़ने से ये वैकल्पिक पुल बह गया। 

प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद

पुल बहने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी है। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

बताते चलें कि बीते साल बारिश के समय ही नंदा की चौकी पर बना स्थाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद ही इस अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। हालांकि अब इसके भी बहने के बाद लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव