उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए राइफलमैन शैलेंद्र का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

गढ़वाल स्काउट के राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ शहीद शैलेन्द्र सिंह कठैत को भागीरथी नदी में नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


हादसे की खबर के बाद से ही उनके गांव में शोक की लहर है। बता दें गढ़वाल स्काउट में तैनात राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत उत्तकाशी के कुमराड़ा गांव के रहने वाले थे। राइफलमैन शैलेंद्र भारत-चीन सीमा के नीति घाटी की गोल्डुंग पोस्ट में तैनात थे। बीते दिन पहले वो अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान ही वो शहीद हो गए।


शैलेंद्र सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी, मां और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही शैलेंद्र के पिता कृपाल सिंह कठैत का निधन हुआ था। पिता के निधन पर वो घर आए थे और पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग थे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव