उत्तराखण्ड

पकड़ी नशे की बड़ी खेप, नौ लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद, महिला समेत तीन अरेस्ट

खबर शेयर करें -

Banned drug worth Rs 9 lakh recovered from Kichha

उधम सिंह नगर के किच्छा से पुलिस ने एक घर से नशे की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस ने घर से नौ लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है.

किच्छा से नौ लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद

मंगलवार को पुलिस ने किच्छा के बंडिया भट्टा वार्ड 5 में स्थित एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से दो हजार प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद की है, जिनकी कुल कीमत करीब नौ लाख रुपए आंकी जा रही है.

महिला समेत तीन आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने मौके से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. किच्छा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गाजियाबाद से इन दवाओं को लाकर स्थानीय बाजार में सप्लाई कर रहे थे. पुलिस की इस छापेमारी से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव