उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-यहाँ अज्ञात शव ‌पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहाँ पर रविवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र में अज्ञात शव ‌पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में आस-पास के लोगों को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव