उत्तराखण्ड

✨ ज़ुम्बा फिटनेस ज़ोन लेडीज़ जिम द्वारा आयोजित गरबा–डांडिया नाइट 2025 ✨

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के Maa Jagdamba Banquet Hall में ज़ुम्बा फिटनेस ज़ोन लेडीज़ जिम द्वारा गरबा–डांडिया नाइट 2025 का भव्य आयोजन बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य श्रीमती रेखा साह को प्राप्त हुआ।

इसके उपरांत जिम की महिलाओं और युवतियों द्वारा बंगाल का प्रसिद्ध धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद माँ दुर्गा को गरबा के लिए सादर आमंत्रित किया गया और सभी ने पारंपरिक डांडिया नृत्य में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

इस रंगारंग आयोजन में 100 से अधिक महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं और उनकी गरबा–डांडिया प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजक श्रीमती सरिका लाल और श्रीमती रेखा साह हैं, जो पिछले सात वर्षों से इस भव्य आयोजन का सफल संचालन करती आ रही हैं। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्रीमती वर्षा जोशी ने कुशलतापूर्वक निभाई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं –
श्रीमती सरिका लाल, श्रीमती रेखा साह, श्रीमती वर्षा जोशी, मोनिका नागरकोटी, प्रियंका अधिकारी, विशाखा अधिकारी, श्रीमती निर्मला देवड़ी, पूजा गोस्वामी, श्रीमती ममता बदगवाल, रीतिका बिष्ट, सामाक्षी, साची अग्रवाल, ममता पांडे, गीरा चौहान एवं अनेक गणमान्य महिलाएँ।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, संगीत, नृत्य और उल्लास से सराबोर रहा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव