उत्तराखण्ड नैनीताल हल्द्वानी

नैनीताल -यहां पेपर लीक की अफवाह फैलने से परीक्षा हुई स्थगित, अब इस दिन दोबारा होगी आयोजित

खबर शेयर करें -

नैनीताल से पेपर लीक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार एनसीसी के सी सर्टिफिकेट से जुड़ा प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह रविवार सुबह फैल गई। जिस कारण अचानक परीक्षा शुरू होते ही मुख्यालय के आदेश पर सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षा दोबारा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

नैनीताल डीएसबी परिसर में एनसीसी के प्रभारी प्रोफेसर एचसीएस बिष्ट ने बताया कि एनसीसी मुख्यालय से निर्देश सुबह लगभग 10:00 बजे आए। जिसमें अचानक ही परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया गया।

जिसके बाद नैनीताल डीएसबी में होने वाली एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बताया कि एनसीसी कैडेट परीक्षा देने के लिए अपने कक्षाओं तक पहुंच गए थे पर उससे पहले ही परीक्षा को रोकने के आदेश मिले।

बताया कि परीक्षा किस कारण स्थगित हुई है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया कि रानीखेत रामनगर नैनीताल एवं पॉलिटेक्निक के 300 एनसीसी कैडेट परीक्षा में बैठ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव