
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव शुरू हो गया है। बीते दिन मंगलवार यानी आठ सितंबर को ईरान से जुड़े पांच तेल टैंकरों पर अमेरिकी सेना ने हमला कर दिया है। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने भी पलटवार किया। उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की तरफ करीब 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन सेना ने दावा किया कि 18 मिसाइलों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। तो वहीं आबादी से दूर इलाकों में दो मिसाइलें गिरीं।
अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकरों पर हमला
दरअसल अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा बीते दो दिनों में ईरान ने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की। इसकी का जवाब देते हुए ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े तेल टैंकरों पर अमेरिका की सेना ने हमला किया।
ईरान का 20 मिसाइलें दागने का दावा, ड्रोन भी पकड़ा
ईरान ने भी दावा किया कि अमेरिका के हमले के बाद उसने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों पर हमला किया। इनमें 2 अमेरिकी जहाज और 8 तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान ने कहा कि ये जहाज प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहे थे। इसके साथ ही उसने अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन को पकड़ने की भी बात की।


