उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला डिग्री कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां बीए, बीकॉम और बीएससी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर अगली कक्षा में प्रमोट नहीं होने पर आज महिला कॉलेज की छात्राओं ने महिला महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। कुमाऊं विवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि उनको फेल कर विवि उनका भविष्य खराब कर रहा है। उन्होंने विवि से फेल छात्राओं के अलग से परीक्षा कराए जाने की मांग की। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रीति, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंजलि उप्रेती, संजना, सौम्या गढ़िया, निकिता पांडेय, ललिता, निकिता जोशी आदि मौजूद रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव